Move to Jagran APP

Odisha News: दो हाथी दांत के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से जुड़े तस्करी रैकेट के तार

Odisha news वन विभाग ने 10 किलोग्राम से अधिक वजन के दो हाथी दांत के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी हाथी दांत को ठिकाने लगाने के फिराक में था उससे पहले ही वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sun, 12 Feb 2023 09:39 AM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 09:39 AM (IST)
ओडिशा में हाथी दांत के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अनुगुल, संतोष कुमार पांडेय। ओडिशा के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैध शिकार हो रहा है। इसपर वनप्रेमी चिंता जता रहे हैं। इसी बीच वन विभाग ने शनिवार को 10 किलोग्राम से अधिक वजन दो हाथी दांत के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

loksabha election banner

मयूरभंज जिले के करंजिया सब-डिविजन के रहने वाले आरोपी बिलाश मनकडिया को क्योंझर जिले के घाटगांव रेंज के मेलाना गांव में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। एसीएफ घनश्याम महंत के नेतृत्व में एक टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

क्योंझर वन प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि आरोपी हाथी दांतों को ठिकाना लगाने की योजना बना रहा है। जिसके बाद टीम ने एक डिकॉय ऑपरेशन शुरू किया और आरोपी को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को रैकेट में शामिल कुछ और लोगों के शामिल होने के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। बिलास से पूछताछ में झारखंड लिंक भी सामने आया है।

बता दें कि चार फरवरी को मयूरभंज जिले के बारीपदा और रायरंगपुर डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध रूप से वन्यजीव सामग्री रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से हाथी की हड्डियां, कछुए के गोले मिले थे। आरोपियों की पहचान सुंदर मोहन, रमा बिधानी, जितेन श्याम सिंह, बुधूराम सिंह और सुनाराम बारिक के रूप में हुई थी।

Odisha: सिमिलीपाल में सुरक्षाकर्मियों की छापेमार कार्रवाई, हाथी की हड्डियों और कछुए के खोल के साथ 5 गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.