विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Train: राउरकेला से बेंगलुरू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें रूट और टाइमिंग की पूरी डिटेल

Published: Sat, 08 Nov 2025 10:57 AM (IST)

राउरकेला और बेंगलुरु के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन (Special Train) शुरू की जा रही है। यह ट्रेन राउरकेला से बेंगलुरु तक सीधी सेवा प्रदान करेगी। ट्रेन के रूट, समय और टिकट बुकिंग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

राउरकेला से बेंगलुरू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

राउरकेला से बेंगलुरू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. राउरकेला से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन

  2. ट्रेन का रूट और समय जारी

  3. रेलवे वेबसाइट पर टिकट बुकिंग उपलब्ध

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। साउथ वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन होते हुए बेंगलुरु कैंट - राउरकेला - बेंगलुरु कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दिया है।

बेंगलुरु कैंट - राउरकेला स्पेशल ट्रेन (Bengaluru - Rourkela Special Train) बेंगलुरु कैंट स्टेशन से 09 नवंबर को रवाना होगी और राउरकेला स्टेशन 10 नवंबर को पहुंचेगी, जबकि राउरकेला - बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को राउरकेला स्टेशन से प्रस्थान करेगी और बेंगलुरु कैंट स्टेशन 17 नवंबर को पहुंचेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 06571 बेंगलुरु कैंट - राउरकेला स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर की सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा स्टेशन 10 नवंबर की रात 08:20 बजे और राउरकेला स्टेशन रात 10:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 06571 राउरकेला - बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन राउरकेला स्टेशन से 15 नवंबर की रात 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा स्टेशन रात 11:30 बजे और बेंगलुरु कैंट स्टेशन 17 नवंबर की दोपहर 02:30 बजे पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 22 कोच लगे होंगे। स्पेशल ट्रेन का ठहराव बेंगलुरु कैंट, धर्मावरम, धोने, नांदयाल, गुंटूर, विजयवाड़ा, दुव्वदा, सिंहाचलम उत्तर,पेंदुर्ती, विजयनगरम,रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन में दिया है ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।