भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि अभियान का समय बढ़ाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आजीवन सहयोग निधि अभियान का समय एक पखवाड़े के लिए बढ़ा दिया है।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा, हिमपात और कड़ाके की ठंड तथा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आजीवन सहयोग निधि अभियान का समय एक पखवाड़े के लिए बढ़ा दिया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अब आजीवन सहयोग निधि का समर्पण पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुणतिथि पर 11 फरवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।