यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AIIMS नर्सिंग ऑफिसर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दोस्त से कहा- ' मर रही हूं '
जोधपुर एम्स में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर ने डिंपल चितारा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । जानकारी के अनुसार सुसाइड ...और पढ़ें

जोधपुर, जेएनएन। जोधपुर एम्स में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर ने डिंपल चितारा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । जानकारी के अनुसार सुसाइड करने से पहले नर्सिंग ऑफिसर अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी । नर्सिंग ऑफिसर शादीशुदा था और जोधपुर संगरिया फांटा में किराए के घर में रहती थी । मामला 30 मार्च का है ।
मृतका मूल रूप से गुजरात अमहदाबाद की निवासी है। बासनी एसएचओ नितिन दवे ने बताया कि डिंपल चितारा ( 28 ) के नगर मूलरूप से गुजरात मेघाणी - अहमदाबाद की रहने वाली थी । रविवार ( 30 मार्च ) दोपहर को उसके दोस्त को सुसाइड की आशंका की जानकारी दी उसने बताया कि डिंपल ने उससे बातचीत के दौरान उसे सुसाइड की धमकी दी है दोस्तों ने डिंपल के परिवार को इसकी जानकारी दी ।
डिंपल की चार साल पहले हुई थी शादी
मौके पर पहुंचे परिवार ने जब मकान मालिक की मदद से कमरा खुलवाया तो डिंपल फंदे पर लटकी मिली । महिला के पिता के अनुसार उनकी बेटी की चार साल पहले शादी हो गई थी , लेकिन उसने कुछ समय बाद ससुराल जाना बंद कर दिया था । दो साल पहले उसकी एम्स जोधपुर में जॉब लग गई थी , लेकिन वो पति से अलग रह रही थी ।
रविवार को ड्यूटी के बाद कमरे पर गई और उसने दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा कि वह मरने जा रही है। एसएचओ ने बताया कि डिंपल पति से अलग रह रही थी। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है । मामले में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं । घटना के बाद अहमदाबाद से पहुंचे परिवार को शव सौंप दिया गया । परिवार के दूसरे सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ।
