विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशेल पर नस्ली टिप्पणी का समर्थन करने वाली मेयर का इस्तीफा

By kishor joshiEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 02:48 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 06:10 AM (IST)

फेसबुक पर मिशेल ओबामा के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने वाली वर्जीनिया प्रांत की मेयर ने इस्तीफा दे दिया है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा पर नस्ली टिप्पणी का समर्थन करने वाली वेस्ट वर्जीनिया प्रांत के शहर क्ले की मेयर बेवरली वेलिंग ने इस्तीफा दे दिया है। क्ले काउंटी के आयुक्त क्रेग फिट्जवाटर ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। इससे पहले मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया था कि वेलिंग को उनके पद से हटा दिया गया है।

काउंटी की एक कर्मचारी पामेला आर टेलर ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा था, 'ह्वाइट हाउस में एक उत्तम दर्जे की सुंदर शालीन प्रथम महिला को देखना सुखद होगा। मैं ऊंची एड़ी की सैंडल्स में एक लंगूर को देखकर थक चुकी हूं।' इस पर टिप्पणी करते हुए वेलिंग ने लिखा,'पैम तुमने मेरा दिन बना दिया'।

पढ़ें- उत्तराधिकारी के मिजाज से चिंतित हैं बराक ओबामा

यह विवादित पोस्ट तेजी से वायरल हुआ। 85 हजार से ज्यादा लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका पर साइन कर दोनों महिलाओं को उनके पद से हटाने की मांग की थी। गौरतलब है कि क्ले शहर में केवल 421 लोग रहते हैं। इनमें से कोई भी अश्वेत नहीं है।

पढ़ें- दुनिया के सभी हमशक्लों से ज्यादा लकी है बराक ओबामा का ये हमशक्ल