Move to Jagran APP

किताब में हुआ खुलासा, बिल क्लिंटन को पीटती थीं गुस्सैल हिलेरी

अमेरिका के राष्‍ट्रपति भले ही दुनिया के सबते ताकतवर राष्‍ट्र के प्रमुख माने जाते हों और उनके पास ढेरों शक्तियां हो लेकिन इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी कुछ अलग होती है। इस बात का खुलासा एक किताब में किया गया है जिसमें कहा गया है कि पर्वू राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन

By Manoj YadavEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 11:58 AM (IST)
किताब में हुआ खुलासा, बिल क्लिंटन को पीटती थीं गुस्सैल हिलेरी

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति भले ही दुनिया के सबते ताकतवर राष्ट्र के प्रमुख माने जाते हों और उनके पास ढेरों शक्तियां हो लेकिन इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी कुछ अलग होती है। इस बात का खुलासा एक किताब में किया गया है जिसमें कहा गया है कि पर्वू राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी पत्नी के हाथों मार खाते थे।

loksabha election banner

हिलेरी अमेरिका में होने वाल राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हैं और इससे पहले उन पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। यह दावा राजनीतिक रणनीतिकार रॉजर स्टोन की किताब ‘द क्लिंटन्स वॉर ऑन वीमेन’ में किया गया है। यह किताब 13 अक्टूबर को बाजार में आएगी। इस किताब का कुछ हिस्सा अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट्स न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल में पब्लिश हुआ है।

क्या किया गया है दावा?
किताब में दावा किया गया है कि मार्च 1993 की घटना है। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। अचानक एक दिन हिलेरी को उनकी मां की बीमारी की खबर मिली जिसके बाद वो तुरंत उन्हें देखने लिटिल रॉक चली गईं। जब वो अपनी मां की देखरेख कर रहीं थीं तभी उन्हें जानकारी मिली कि गायिका बारबरा स्ट्रेसैंड व्हाइट हाउस में बिल से मिली थीं। यही नहीं बारबरा ने वहां रात भी गुजारी। खब मिलते ही हिलेरी व्हाइट हाऊस लौंटी और क्लिंटन की खबर ली। इसमें आगे लिखा है घटना के दूसरे दिन बिल का सामना किसी प्रोग्राम में एक जर्नलिस्ट से हो गया। बिल क्लिंटन के गर्दन और चेहरे पर खरोंच के गहरे निशान थे। उस जर्नलिस्ट से रहा नहीं गया तो चोट की वजह पूछ बैठा। इस पर बिल ने जवाब दिया, ‘शेव करते वक्त ब्लेड से कट लग गए हैं।’ इतना कहकर बिल वहां से कन्नी काट गए। लेकिन यह जवाब ‘दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति’ का नहीं था। बल्कि घर की चहारदीवारी के भीतर ‘पत्नी से पिटने वाले पति’ का था। यह बात बिल को तो पता थी ही, शायद वह पत्रकार भी जानता था।

किताब में किए गए कई दावे
यही नहीं किताब में और भी कई दावे किए गए हैं। मसलन जब बिल क्लिंटन अरकंसास प्रांत के गवर्नर थे। इसमें हिलेरी और बिल के इर्द-गिर्द उड़ती अफवाहों और साजिशों का भी ब्यौरा है। इसमें बताया गया है कि हिलेरी का अतीत बिल के मामले में घरेलू हिंसा से भरा है। गुस्सा आने पर हिलेरी बेहद हिंसक हो जाती थीं।

अभी कैंपेन में क्या कहती हैं हिलेरी
अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए हिलेरी दावेदार हैं। चुनावी कैंपेन में वे सोशल मीडिया पर लगातार अमेरिका को घरेलू हिंसा व गन पॉलिसी से छुटकारा दिलाने का वादा कर रही हैं।

[साभार- नई दुनिया]


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.