Move to Jagran APP

महिलाओं के अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन हो रही हैं अमेरिकी पनडुब्बियां

महिलाकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका नई पनडुब्बियों को डिजाइन कर रहा है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 20 Apr 2017 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 09:21 AM (IST)
महिलाओं के अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन हो रही हैं अमेरिकी पनडुब्बियां
महिलाओं के अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन हो रही हैं अमेरिकी पनडुब्बियां

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी बेड़े की पनडुब्बियों को अब महिलाकर्मियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है। वर्तमान पनडुब्बियों को पुरुषों की ऊंचाई, क्षमता ओर पहुंच के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसमें वॉल्व या स्क्रीन लगाते समय भी पुरुषों की सहूलियत को ध्यान रखा जाता है।

loksabha election banner

अब रक्षा ठेकेदार कंपनी इलेक्ट्रिक बोट ऐसी पनडुब्बी डिजाइन कर रही है जो नौसेना की ऐसी पहली पनडुब्बी होगी जिसे महिला सदस्यों के अनुकूल तैयार किया जाएगा। पनडुब्बी में अतिरिक्त दरवाजे, वॉशरूम लगाए जा रहे हैं ताकि निजता बनी रही। महिलाओं और पुरुषों के लिए सोने और नहाने की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है।

नई विशेषताओं से लैस पहली पनडुब्बी नौसेना को वर्ष 2021 तक मिल सकती है। 2010 से हटाई थी तैनाती नौसेना ने वर्ष 2010 में पनडुब्बियों में महिलाओं की तैनाती से प्रतिबंध हटा लिया था। वर्तमान में 80 महिला अधिकारी और लगभग 50 महिला सहायक भूमिकाओं में पनडुब्बियों पर तैनात हैं। अगले कुछ वर्षो में पनडुब्बियों पर काम करने वाली महिलाओं की संख्या में खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: इस साल के अंत तक सेना में शामिल हो सकती है स्कॉर्पीन पनडुब्बी

यह भी पढ़ें: चीनी पनडुब्बी को हिंद महासागर में मिलीं कीमती धातुएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.