घरेलू हिंसा में फंसे अमेरिकी विधायक को देना पड़ा इस्तीफा
क्रिस कोर्ले पर अपनी पत्नी को मारते-मारते लहूलुहान कर देने का आरोप है। इस मामले में उन्हें बीस साल की सजा हो सकती थी।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 25 Jan 2017 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 08:53 PM (IST)
कोलंबिया, एपी। घरेलू हिंसा के मामले में फंसे अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना प्रांत के विधायक क्रिस कोर्ले ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। क्रिस कोर्ले पर अपनी पत्नी को मारते-मारते लहूलुहान कर देने का आरोप है। इस मामले में उन्हें बीस साल की सजा हो सकती थी।
विधानसभा अध्यक्ष जे ल्यूकस ने क्रिस कोर्ले के इस्तीफे की जानकारी दी है। क्रिस को मानवाधिकारों समेत नियमों के प्रबल समर्थक के रूप में जाना जाता है। वह प्रांत की एकेन काउंटी से दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। क्रिस की पत्नी ने बताया कि वह उसे तब तक पीटते थे जब तक कि उसका खून नहीं निकल जाता था। इस दौरान वह भय से चीखते बच्चों की आवाज भी नहीं सुनते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें