26/11 के गुनहगारों को कानून के दायरे में लाए पाक
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई हमले की पांचवीं बरसी पर मंगलवार को पाकिस्तान से हमले के गुनहगारों को न्याय के कठघरे में लाने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को उनके अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
वाशिंगटन। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने मुंबई हमले की पांचवीं बरसी पर मंगलवार को पाकिस्तान से हमले के गुनहगारों को न्याय के कठघरे में लाने को कहा।
मुंबई हमले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को उनके अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस प्रकार के आतंकी हमले हमारी सामूहिक सुरक्षा पर प्रहार है। प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई हमले के पांच साल बाद इसमें मारे गए बेगुनाह लोगों के लिए न्याय की आस लगाए भारतीय लोगों के साथ अमेरिका खड़ा है। उन्होंने कहा कि नरसंहार के बावजूद आतंकी अपने मकसद में असफल हुए क्योंकि आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत के आगे मुंबईवासियों ने मजबूती से साहस, संकल्प और एकता का प्रदर्शन किया था जिसे हम पांच वर्ष बाद भी नहीं भूले हैं।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसर्की ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जघन्य अपराध के आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाए। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुआ आतंकी हमला एक जघन्य अपराध और नृशंस आतंकी हमला था, जिसमें 166 निर्दोष लोग मारे गए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर