विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग देने वाला अलकायदा आतंकी ढेर

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 02:44 PM (IST)

अल-मसरी ने ही आतंकी हमलों में आत्मघाती हमलावरों के इस्तेमाल की शुरुआत करने में मदद की थी।

आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग देने वाला अलकायदा आतंकी ढेर
आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग देने वाला अलकायदा आतंकी ढेर

वाशिंगटन, एएफपी : अमेरिकी सेना ने सीरिया में आत्मघाती हमलों का प्रशिक्षण देने वाले अलकायदा के एक बड़े आतंकी को मार गिराया। हवाई हमले में 11 आतंकी मारे गए हैं। अबू हानी अल मसरी ने आत्मघाती हमलों की शुरुआत करने के साथ ही हजारों आतंकियों की भर्ती की थी।

पेंटागन के अनुसार, मसरी तीन-चार फरवरी को सीरिया के इदलिब के पास किए गए हवाई हमले में मारा गया। उसने आतंकी संगठन के संस्थापक ओसामा बिन लादेन और संगठन के मौजूदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी के साथ भी काम किया था। उस पर 1980 और 1990 के दशक में अफगानिस्तान में संगठन के प्रशिक्षण शिविरों की जिम्मेदारी थी। उसने हजारों आतंकियों की भर्ती की और उन्हें प्रशिक्षित किया था। ये आतंकी प्रशिक्षण के बाद पूरे क्षेत्र और दुनिया में फैल गए थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी हवाई हमले में 41 अलकायदा आतंकी ढेर

अल-मसरी ने ही आतंकी हमलों में आत्मघाती हमलावरों के इस्तेमाल की शुरुआत करने में मदद की थी। पेंटागन के प्रवक्ता जेफ डेविस ने कहा कि इन हवाई हमलों से अलकायदा की क्षमता की कमर टूट गई है।

गौरतलब है कि अमेरिका सीरिया में अपने ज्यादातर हमलों में आइएस के ठिकानों को निशाना बना रहा है, लेकिन हाल के महीनों में उसने अलकायदा के खिलाफ भी कई हमले किए हैं। इदलिब प्रांत के बड़े हिस्से पर अलकायदा की पूर्व सीरियाई शाखा फतेह अल-शाम का कब्जा है। इस समूह का जुड़ाव सीरियाई शासन से लड़ रहे कई विद्रोही समूहों से हो गया है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान: हवाई हमलों में अल कायदा नेता कतानी की मौत, यूएस ने की पुष्टि