विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकीलीक्स के फाउंडर असांजे की गिरफ्तारी के लिए US ने तय किए आरोप

By Srishti VermaEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 02:48 PM (IST)

विकीलीक्स और असांजे को लेकर अमेरिका ने आरोप पत्र तय किए हैं।

विकीलीक्स के फाउंडर असांजे की गिरफ्तारी के लिए US ने तय किए आरोप
विकीलीक्स के फाउंडर असांजे की गिरफ्तारी के लिए US ने तय किए आरोप

नई दिल्ली (एएनआई)। अमेरिकन अथॉरिटी ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की गिरफ्तारी के लिए आरोप तय कर लिए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा असांजे और विकीलीक्स की जांच की गयी। 2010 में विकीलीक्स ने पहले अमेरिकी सेना के पूर्व खुफिया विश्लेषक के द्वारा चुराए गए हज़ारों फाइलों को सार्वजनिक कर दिया था। ये खुफिया विश्लेषक अब चेल्सी मैनिंग के नाम से जाने जाते हैं।

मालूम हो कि गोपनीय दस्तावेजों के लीक हो जाने के कारण अमेरिका कई मौकों पर एक्सपोज हो चुका है।राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान, अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर और न्याय विभाग के अधिकारियों ने यह पाया था था कि असांजे के खिलाफ आरोप तैयार करने में मुश्किल होगी। क्योंकि मैनिंग द्वारा चुराए हुए दस्तावेजों को प्रकाशित करने में केवल विकीलीक्स की ही भूमिका नहीं थी।

विकीलीक्स और असांजे को लेकर अमेरिका के रूख में तब बदलाव आया जब जांचकर्ताओं ने पाया गया कि पूर्व एनएसए विश्लेषक एडवर्ड स्नोडेन की मदद करने में विकीलीक्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिन्होंने बाद में गोपनीय दस्तावेजों के एक बड़े भाग का खुलासा किया था।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने यह भी निर्धारित किया है कि रूसी खुफिया ने विकीलीक्स का इस्तेमाल ईमेल प्रकाशित करने में किया था। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के अभियान को  प्रभावित करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर इन ईमेल्स को सार्वजनिक किया गया था।