Move to Jagran APP

सुदूर अंतरिक्ष में मिले पृथ्वी के दो हमशक्ल

सौर मंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा लगाते दो ग्रहों की पहचान की गई है जो आकार में पृथ्वी जैसे हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आकार के दो ग्रहों को सौरमंडल से बाहर ढ़ूंढ निकाला है। ये ग्रह सूर्य जैसे एक सितारे के चक्कर काट रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इन्हें केप्लर 20-ई और केप्लर 20-एफ नाम दिया है। यद्यपि इनका आकार पृथ्वी के ही बराबर है, लेकिन वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इन पर जीवन की कोई संभावना नहीं है क्योंकि इनका धरातल अत्यंत गर्म है। इन ग्रहों की खोज का महत्व इस बात को लेकर है कि इनके मिलने से पृथ्वी जैसे ग्रहों की तलाश आगे बढ़ी है।

By Edited By: Published: Wed, 21 Dec 2011 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2011 02:55 PM (IST)
सुदूर अंतरिक्ष में मिले पृथ्वी के दो हमशक्ल

न्यूयार्क। सौर मंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा लगाते दो ग्रहों की पहचान की गई है जो आकार में पृथ्वी जैसे हैं।

loksabha election banner

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आकार के दो ग्रहों को सौरमंडल से बाहर ढ़ूंढ निकाला है। ये ग्रह सूर्य जैसे एक सितारे के चक्कर काट रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इन्हें केप्लर 20-ई और केप्लर 20-एफ नाम दिया है। यद्यपि इनका आकार पृथ्वी के ही बराबर है, लेकिन वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इन पर जीवन की कोई संभावना नहीं है क्योंकि इनका धरातल अत्यंत गर्म है।

इन ग्रहों की खोज का महत्व इस बात को लेकर है कि इनके मिलने से पृथ्वी जैसे ग्रहों की तलाश आगे बढ़ी है। इस बात की संभावना को बल मिला है कि अंतरिक्ष में कोई ग्रह अवश्य होगा जहां पृथ्वी की तरह जीवन के पनपने का पर्यावरण होगा।

अमेरिका में कैंब्रिज के हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के अंतरिक्ष विज्ञानी डॉ. फ्रैंकोइस फ्रेंसिन का कहना है कि नासा के केप्लर टेलीस्कोप द्वारा इन ग्रहों की खोज एक नए दौर की शुरुआत है। यह खोज नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुई है। फ्रैंसिन के मुताबिक इन दो ग्रहों में से एक का व्यास पृथ्वी से महज तीन प्रतिशत ही ज्यादा है, जबकि दूसरे का ग्यारह प्रतिशत। ये दोनों पृथ्वी से 950 प्रकाश वर्ष दूर हैं।

अनुमान है कि इन ग्रहों की सतह का तापमान 760 डिग्री सेल्सियस से 425 डिग्री सेल्सियस तक है। दोनों ग्रह पृथ्वी के मुकाबले अपने सूर्य के ज्यादा करीब हैं, अत: यहां जल की कोई संभावना नहीं है। इन ग्रहों का सतहें पथरीली हैं और इनकी बनावट पृथ्वी जैसी ही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.