विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंक से मिलकर निपटने से मजबूत होगा भारत-अमेरिका संबंध : गबार्ड

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sun, 16 Jul 2017 09:03 AM (IST)

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर संबंधों में और मजबूती आएगी।

आतंक से मिलकर निपटने से मजबूत होगा भारत-अमेरिका संबंध : गबार्ड
आतंक से मिलकर निपटने से मजबूत होगा भारत-अमेरिका संबंध : गबार्ड

न्यूयार्क (पीटीआई)। अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा है कि आतंकवाद के खतरे से मिलकर निपटने से भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे। अमेरिका की पहली हिंदू सांसद गबार्ड ने कहा कि सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भारत और अमेरिका की साझेदारी के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। दोनों देशों की सेना के बीच संपर्क और सैन्य अभ्यास अन्य साझेदार से अधिक हुए हैं और यह बढ़ता जा रहा है।

गबार्ड फिक्की-आइफा ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित कर रही थीं। वह अमेरिकी संसद के कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन-अमेरिकंस की सह अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली मुलाकात को लेकर वाशिंगटन में काफी उत्साह था। यह दोनों देशों के बीच केवल राजनीतिक मोर्चे पर ही नहीं बल्कि आर्थिक, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भी दोस्ती को लेकर भी उत्साह था। गबार्ड ने कहा कि अमेरिकी राज्य हवाई और भारतीय राज्य गोवा के बीच सहयोग की जल्द घोषणा की जाएगी। दोनों ही राज्यों में आर्थिक, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में काफी समानताएं हैं।

इस अवसर पर अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य वैश्विक मंचों पर सहयोग जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताया। अमेरिका की रक्षा उप सहायक मंत्री (दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया) कारा एबरक्रोंबी ने कहा कि भारत और अमेरिका बीच रक्षा संबंध की दिशा सकारात्मक है। लेकिन दोनों देशों के नौकरशाहों के बीच रक्षा व्यापार के मुद्दे पर अच्छी तरह सहयोग नहीं है। इस मामले में भारत और अमेरिका को मिलकर काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: US ने खड़ी की पाक के लिए मुश्किलें, वित्तीय मदद दिए जाने पर लगाईं शर्तें

यह भी पढ़ें: भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा अमेरिका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।