यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रंप ने धार्मिक आजादी की रक्षा का किया वादा
अमेरिका के राष्ट्रपति ने धार्मिक आजादी के समर्थन के साथ उसकी रक्षा का वादा किया।

वाशिंगटन (एपी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश में धार्मिक आजादी का समर्थन करने और उसकी रक्षा करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में धार्मिक आजादी को सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से है।
ट्रंप ने कहा, 'हम इस आतंकवाद और कट्टरपंथ को अपने देश में पनपने नहीं दे सकते हैं। ईश्वर ने न सिर्फ हमें आजादी का उपहार दिया है बल्कि ऐसे नायक भी दिए हैं जो आजादी की रक्षा के लिए अपनी जान तक देने की इच्छा रखते हैं।'
जॉन एफ कैनेडी सेंटर में ट्रंप शनिवार रात ईसाई समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भी वह मीडिया को निशाना बनाने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, 'फर्जी मीडिया ने मुझे व्हाइट हाउस में जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन मैं राष्ट्रपति हूं और वो नहीं।' ट्रंप ने अमेरिका के बुजुर्गो की देखभाल करने के वादे को भी दोहराया।