सरबजीत मामले में तीन पाक जेल अधिकारी निलंबित
लाहौर। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत के बाद पाकिस्तानी प्रशासन जागा है। सरबजीत पर कैदियों के जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने तीन वरिष्ठ जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
लाहौर। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत के बाद पाकिस्तानी प्रशासन जागा है। सरबजीत पर कैदियों के जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने तीन वरिष्ठ जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
पंजाब प्रांत के गृह सचिव ने कोट लखपत जेल में सरबजीत पर हमले के मामले में तीन अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए अधिकारियों में कोट लखपत के जेल अधीक्षक मोहसिन रफीक, अतिरिक्त अधीक्षक इश्तियाक गिल और उप अधीक्षक गुलाम सरवा सूमरा शामिल हैं। सरबजीत पर गत 26 अप्रैल को साथी कैदियों ने रॉड और ईट से हमला कर दिया था। बीते गुरुवार को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में दो सजायाफ्ता कैदियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर