पहचाने गए लंबी उम्र और सेहत से जुड़े जीन
वैज्ञानिकों ने लंबी उम्र और अच्छी सेहत का राज बताने वाले जीन का पता लगा लिया है। इन 30 जीन का सीधा संबंध उम्र बढ़ने से है। इनमें फेरबदल से ताउम्र स्वस्थ रहना भी संभव हो सकता है।स्विट्जरलैंड के ईटीएच ज्यूरिख और जर्मनी के जेना यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने
जेनेवा: वैज्ञानिकों ने लंबी उम्र और अच्छी सेहत का राज बताने वाले जीन का पता लगा लिया है। इन 30 जीन का सीधा संबंध उम्र बढ़ने से है। इनमें फेरबदल से ताउम्र स्वस्थ रहना भी संभव हो सकता है।
स्विट्जरलैंड के ईटीएच ज्यूरिख और जर्मनी के जेना यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने सूत्र कृमि, जेब्रा मछली और चूहों के 40 हजार जीन में से इनकी पहचान की। इन तीनों जीवों में ऐसे जीन की पहचान की गई जो युवा, प्रौढ़ और वृद्ध अवस्था को नियंत्रित करते हैं।
आरएनए से जुड़े डाटा तथा अन्य जानकारियों के आधार पर इस अध्ययन को अंजाम दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन तीनों प्रकार के जीवों में 30 जीन ऐसे हैं जो सभी में पाए जाते हैं और जिनका संबंध उम्र से है। शोधकर्ता माइकल रिस्तो ने कहा कि इनमें से कुछ जीन बेहद प्रभावशाली पाए गए।
जीन बीकैट-1 को निष्कि्रय करने से कृमि की औसत आयु में 25 फीसद तक की बढ़ोतरी दिखी। प्रयोग के दौरान विभिन्न जीन को निष्कि्रय करने से जीवों के स्वास्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव दिखा।