Move to Jagran APP

26/11 हमला मामले में हाफिज सईद की चुनौती पर भारत का कड़ा जवाब

26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर मुंबई हमलों पर भारत को चुनौती दी है। उसका कहना है कि मुंबई हमलों को सात साल हो गए लेकिन भारत कभी इसमें उसका हाथ होना साबित नहीं कर सका है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2015 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 12:30 PM (IST)
26/11 हमला मामले में हाफिज सईद की चुनौती पर भारत का कड़ा जवाब

इस्लामाबाद। 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर मुंबई हमलों पर भारत को चुनौती दी है। उसका कहना है कि मुंबई हमलों को सात साल हो गए लेकिन भारत कभी इसमें उसका हाथ होना साबित नहीं कर सका है। उसने आगे कहा है कि कयामत तक वह साबित नहीं कर सकते। हाफिज का यह बयान सुषमा की पाकिस्तान यात्रा से लौटने के बाद आया है।

loksabha election banner

हाफिज के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र मंत्री ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के दिए बयान का दोनों देशों की वार्ता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी तरह की धमकी से निपटने के लिए पूरी तरह से काबिल है।

अपने वीडियो में जमात उद दावा के प्रमुख ने कहा कि इस बाबत पाकिस्तान सरकार ने तो भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कुछ नहीं कहा। लेकिन सुषमा को मैं जवाब देता हूं, ओ सुन, तुम मुंबई अटैक को सात साल हो गए साबित नहीं कर सके, कयामत तक इंशा अल्लाह साबित नहीं कर सकते। इसके अलावा एक ओर ट्वीट में उसने कहा कि भारत मुंबई हमले का सबूत देने में नाकाम रहा है।

पीएमओ में मंत्री जीतेंद्र सिंह ने हाफिज सईद की चुनौती को बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी हालात का सामना करने के लिए तैयार है।

BSF के IG का दावा, आतंकियों को हमले के लिए उकसा रहा हाफिज
हाफिज सईद ने दी मीडिया कवरेज पर रोक को चुनौती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.