Move to Jagran APP

आईएईए और ईरान के बीच मई में हो सकती है वार्ता

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था और ईरान के बीच वार्ता आगामी मई में फिर से शुरू हो सकती है। यह वार्ता ईरान के विवादित परमाणु संवर्धन संयंत्र का निरीक्षण करने को लेकर होनी है। वार्ता की तारीख फिलहाल तय नहीं हो पाई है।

By Edited By: Published: Fri, 19 Apr 2013 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2013 08:53 PM (IST)
आईएईए और ईरान के बीच मई में हो सकती है वार्ता

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था और ईरान के बीच वार्ता आगामी मई में फिर से शुरू हो सकती है। यह वार्ता ईरान के विवादित परमाणु संवर्धन संयंत्र का निरीक्षण करने को लेकर होनी है। वार्ता की तारीख फिलहाल तय नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) और तेहरान के बीच यह वार्ता का दसवां चरण होगा। गत फरवरी में दोनों के बीच हुई बातचीत विफल रही थी। आईएईए का मकसद दुनियाभर में परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना है। वह पिछले एक साल से ईरान को वार्ता की मेज पर लाने की कोशिश कर रही है ताकि उसके यूरेनियम संवर्धन ठिकानों, अधिकारियों व दस्तावेजों तक अपनी पहुंच बना सके। अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान ने मंगलवार को दो नई खदानों में यूरेनियम का खनन कार्य प्रारंभ करने का एलान किया था।

पश्चिमी देशों का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बनाने के उद्ेदश्य से परमाणु कार्यक्रम चला रहा है। हालांकि, ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम हथियार बनाने के उद्देश्य से नहीं बल्कि अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.