सीरिया से रासायनिक हथियारों को हटाने में लगेगा वक्त
रासायनिक हथियारों की जांच करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा है कि सीरिया से इन हथियारों को हटाने में तकनीकी कारणों से थोड़ा विलंब हो रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत कुछ हथियार 31 दिसंबर को हटाए जाने थे। हेग स्थित आर्गेनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वीपंस (ओपीसीडब्ल्यू) के निदेशक अ
ओस्लो। रासायनिक हथियारों की जांच करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा है कि सीरिया से इन हथियारों को हटाने में तकनीकी कारणों से थोड़ा विलंब हो रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत कुछ हथियार 31 दिसंबर को हटाए जाने थे। हेग स्थित आर्गेनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वीपंस (ओपीसीडब्ल्यू) के निदेशक अहमेत उजुम्कू ने ओस्लो में यह जानकारी दी। इस साल इस संस्था को शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। उजुम्कू अपने संगठन की ओर से मंगलवार को यहां पर आयोजित समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों की देर अधिक मायने नहीं रखती है। उन्होंने जून, 2014 तक सीरिया से रासायनिक हथियारों को हटाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद अमेरिका और रूस के बीच हुए एक समझौते के बाद सीरिया को रासायनिक हथियारों से मुक्त करने की योजना पर सहमत हुए थे। इसके बाद सीरिया पर अमेरिकी हमले का खतरा भी टला था। कुल मिलाकर 1290 टन रासायनिक हथियार, इनके कल-पुर्जे और ऐसी संभावित सामग्री नष्ट की जानी है जिनका प्रयोग रासायनिक हथियारों को बनाने में हो सकता है।
पढ़ें: सीरिया ने रासायनिक हथियार बनाने के उपकरण नष्ट किए
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर