Move to Jagran APP

भूकंप के झटकों से हिला जापान, सुनामी का हाई अलर्ट जारी

जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद जापान के कई शहरों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूंकप की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है। जापान के तटीय इलाकों को इस भूकंप का मुख्य केंद्र बताया जा रहा है।

By Edited By: Published: Fri, 07 Dec 2012 02:12 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2012 02:56 PM (IST)
भूकंप के झटकों से हिला जापान, सुनामी का हाई अलर्ट जारी

टोक्यो। जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद जापान के कई शहरों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है। जापान के तटीय इलाकों को इस भूकंप का मुख्य केंद्र बताया जा रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह सवा पाच बजे के आस-पास लोगों ने यह झटके महसूस किए। नेशनल मेटरोलॉजिकल एजेंसी ने कहा कि स्थानीय समय के मुताबिक शाम पाच बजकर 40 मिनट पर सुनामी की आशका है। जापान के टोक्यो में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अब तक कोई जानमाल की खबर नहीं मिली है।

न्यूक्लियर प्लाट ऑपरेटर टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लाट को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। हालाकि अमेरिका के भूगर्भीय विभाग के अनुसार किसी बड़ी सुनामी की आशका नहीं है। लेकिन अब भी जापान के ऊपर खतरा मंडरा रहा है।

गौरतलब है कि इस पूरे साल में जापान ने कई बार भूकंप के झटके महसूस किए। 2 मार्च 2011 में एक विनाशकारी भूकंप और सुनामी से उबर कर निकले जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाके में लगभग दो मीटर ऊंची सुनामी लहरों के उठने का खतरा मंडरा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.