विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाड के लिए एक अरब डॉलर देने से दक्षिण कोरिया ने किया इन्कार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 03:14 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:21 PM (IST)

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार थाड की तैनाती ...और पढ़ें

थाड के लिए एक अरब डॉलर देने से दक्षिण कोरिया ने किया इन्कार
थाड के लिए एक अरब डॉलर देने से दक्षिण कोरिया ने किया इन्कार

सियोल, रायटर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एंटी मिसाइल सिस्टम थाड की तैनाती के लिए दक्षिण कोरिया से एक अरब डॉलर मांगे जाने से दोनों देशों के सैन्य संबंधों में कसैलापन पैदा हो गया है। ट्रंप ने कहा है कि थाड का मूल्य चुकाए जाने से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार थाड की तैनाती के लिए वह केवल जमीन और आधारभूत सुविधाएं ही मुहैया कराएगा। थाड की तैनाती, उसके संचालन और उसके रखरखाव में दक्षिण कोरिया की कोई भूमिका नहीं होगी।

इस बीच दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव में सबसे आगे चल रहे प्रत्याशी मून जे-इन के प्रवक्ता ने कहा है कि थाड की तैनाती के फैसले को नई सरकार बनने तक टाला जाना चाहिए। सरकार का गठन नौ मई को होना है। इसलिए थाड की तैनाती की प्रक्रिया रोक दी जाए। उन्होंने थाड की तैनाती के बदले कोई धनराशि देने की संभावना से भी इन्कार किया है।

उल्लेखनीय है कि यह एंटी मिसाइल सिस्टम उत्तर कोरिया की ओर से होने वाले किसी भी मिसाइल हमले को रोकने के लिए किया जा रहा है। इस सिस्टम की मिसाइलें परमाणु हथियार लेकर आ रही मिसाइलों को भी बर्बाद करने में सक्षम हैं। चीन इसे अपने सुरक्षा हितों के खिलाफ मानता है और दक्षिण कोरिया में इस अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम की तैनाती का विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारा, उत्तर कोरिया से संघर्ष अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता