विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की दस 'पावरफुल' महिलाओं में सोनिया गांधी और इंदिरा नूई

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2013 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2013 11:19 AM (IST)

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारतीय मूल की पेप्सिको प्रमुख इंदिरा नूई को दुनिया की दस शक्तिशाली महिलाओं में शुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारतीय मूल की पेप्सिको प्रमुख इंदिरा नूई को दुनिया की दस शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया गया है।

2013 के लिए फो‌र्ब्स मैगजीन ने विश्व की सौ शक्तिशाली महिलाओं की एक सूची जारी की है, जिसमें एंजिला मर्केल, मिशेल ओबामा और चंदा कोचर समेत पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भी शामिल किया गया।

जर्मनी की चांसलर एंजिला मर्केल को फो‌र्ब्स ने अपनी सूची में पहले स्थान पर रखा है। मर्केल तीसरी बार शीर्ष पर पहुंची हैं और वह पिछले दस साल में सातवीं बार इस सूची में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर