Move to Jagran APP

रूसी पीएम के विवादित द्वीप दौरे पर भड़का जापान

जापान ने शनिवार को रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव की प्रशांत महासागर के चार विवादस्पद द्वीपों में से एक की यात्रा को लेकर आपत्ति जताई है। इन द्वीपों पर जापान भी अपना दावा करता है। इन्हें लेकर दोनों पड़ोसी देशों के बीच दूसरे विश्व युद्ध के बाद से तनावपूर्ण संबंध हैं।

By Murari sharanEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2015 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2015 07:23 PM (IST)
रूसी पीएम के विवादित द्वीप दौरे पर भड़का जापान

टोक्यो। जापान ने शनिवार को रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव की प्रशांत महासागर के चार विवादस्पद द्वीपों में से एक की यात्रा को लेकर आपत्ति जताई है। इन द्वीपों पर जापान भी अपना दावा करता है। इन्हें लेकर दोनों पड़ोसी देशों के बीच दूसरे विश्व युद्ध के बाद से तनावपूर्ण संबंध हैं।

loksabha election banner

मेदवेदेव के इतुरूप द्वीप दौरे के बाद जापानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जापान स्थित रूसी राजदूत को फोन कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि दौरा जापानी लोगों की भावना को आहत करता है। यह बेहद खेदजनक है।

विरोध के बाद जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबी के रूस के साथ मेलमिलाप और बातचीत का दरवाजा खुला रखने के प्रयासों को धक्का लग सकता है। हालांकि अपनी इतुरूप द्वीप यात्रा के दौरान मेदवेदेव ने क्षेत्र के विवाद को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने वहां के आर्थिक विकास की बात की और विदेशी निवेश को आमंत्रण दिया।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान के समर्पण करने पर सोवियत सेना ने इन द्वीपों पर कब्जा कर लिया था। सात दशक पुराने इस विवाद के चलते रूस और जापान के बीच व्यापार प्रभावित हुआ और दूसरे महायुद्ध के बाद उनके बीच औपचारिक संधि नहीं हुई।

मेदवेदेव ने 2012 में भी इन द्वीपों का दौरा किया था और 2014 में रूस ने वहां सैनिक अभ्यास किया था। इन दोनों ही अवसरों पर जापान ने विरोध दर्ज कराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.