ऐसा रोबोट जो उड़ेगा और पक्षियों को भगाएगा भी
नीदरलैंड के एक डिजाइनर ने पंखों वाला एक रोबोट तैयार किया है जो असली पक्षी की तरह उड़ सकता है। जिन इलाकों में पक्षी समस्याएं पैदा करते हैं वहां इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। क्लीयर फ्लाइट सोल्युशन के निको निजोलहुइस ने बताया कि 'रोबोबर्ड' अपने पंख खोलकर बंद कर सकता है। उड़ते समय यह किसी असली पक्षी की तरह की तरह ही लगता है।
लंदन। नीदरलैंड के एक डिजाइनर ने पंखों वाला एक रोबोट तैयार किया है जो असली पक्षी की तरह उड़ सकता है। जिन इलाकों में पक्षी समस्याएं पैदा करते हैं वहां इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्लीयर फ्लाइट सोल्युशन के निको निजोलहुइस ने बताया कि 'रोबोबर्ड' अपने पंख खोलकर बंद कर सकता है। उड़ते समय यह किसी असली पक्षी की तरह की तरह ही लगता है। अपनी वेबसाइट पर उन्होंने लिखा, 'पक्षी बहुत ही खूबसूरत जीव हैं। लेकिन जब आप विमानन, कचरा प्रबंधन या कृषि जैसे क्षेत्र में काम करते हैं तो पक्षी बहुत समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। विमानन उद्योग के लिए ये बड़ा सिरदर्द होते हैं, कभी कभी गंभीर खतरा पैदा कर देते हैं।'
क्या करेगा ये रोबोट
- समस्या वाली जगहों से पक्षियों को हटाएगा
- इसे रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित किया जाएगा
- ये समस्याग्रस्त जगहों से संकेत भी देगा
- समस्या पैदा करने वाला पक्षियों का पीछा करेगा
कैसा है ये रोबोबर्ड
- लंबाई 58 सेंटीमीटर
- पंखों का फैलाव 120 सेंटीमीटर
- ईगल मॉडल भी है, जो देखने में बहुत खतरनाक है। इसकी लंबाई 220 सेंटीमीटर है।