2016 में संत घोषित की जाएंगी भारतीय मदर टेरेसा
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने भारतीय मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता दे दी है। इस मान्यता के बाद अगले साल उन्हें संत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जा सकती है।
लंदन। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने भारतीय मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता दे दी है। इस मान्यता के बाद अगले साल उन्हें संत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जा सकती है।
इतालवी कैथोलिक कॉन्फ्रेंस के अखबार एवेनर के अनुसार, ये चमत्कार कई ब्रेन ट्यूमर्स से पीड़ित एक ब्राजीली शख्स के उपचार से जुड़ा है। आपको बता दें कि 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया था, जो संत बनाए जाने की प्रक्रिया का पहला चरण है।
मदर टेरेसा को कोलकाता की झुग्गियों में उनके काम के लिए शांति के नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा को दुनिया भर में उनकी चैरिटी के लिए जाना जाता है। उनका 1997 में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।