बर्थडे गिफ्ट: अफगानिस्तान की संसद में अटल ब्लॉक
दो दिनी रूस दौरा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काबुल पहुंच गए। अफगानिस्तान की राजधानी में उन्होंने वहां की संसद की नई इमारत का उद्धाटन किया। इस इमारत के निर्माण में भारत ने नौ करोड़ डॉलर की मदद की है। यहां 'अटल ब्लॉक' भी बनाया गया है। मोदी ने
काबुल। दो दिनी रूस दौरा समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काबुल पहुंच गए। अफगानिस्तान की राजधानी में उन्होंने वहां की संसद की नई इमारत का उद्धाटन किया। इस इमारत के निर्माण में भारत ने नौ करोड़ डॉलर की मदद की है। यहां 'अटल ब्लॉक' भी बनाया गया है। मोदी ने इसका उद्घाटन भी किया। मालूम हो, आज ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है।
तालिबान जैसे आतंकी संगठनों की मौजूदगी से युद्ध झेल रहे अफगानिस्तान में भारत ने मित्रता की मिसाल के तौर पर इस संसद का काम 2007 में शुरू हुआ था। इस इमारत को भारत की ओर से अफगानिस्तान को लोकतंत्र की प्रतीकात्मक भेंट करार दिया जा रहा है।
इससे पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मोदी का गले लगकर स्वागत किया। दोनों की मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘मित्रों की एक बैठक'। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, एक मित्र का आलिंगन, एक सच्चे साझीदार की ताकत।