चार नवंबर से लागू हो जाएगा पेरिस समझौता
युक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के अनुसार चार नवंबर एक खास तारीख बन सकती है। उस दिन तक पेरिस समझौते के मसौदे पर 72 देश दस्तखत कर चुके होंगे जो दुनिया का 56 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन करते हैं।
संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। पर्यावरण सुधार पर हुआ पेरिस समझौता चार नवंबर से लागू हो जाएगा। इसके बाद कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए आवश्यक प्रयास होने शुरू हो जाएंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के अनुसार चार नवंबर एक खास तारीख बन सकती है। उस दिन तक पेरिस समझौते के मसौदे पर 72 देश दस्तखत कर चुके होंगे जो दुनिया का 56 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन करते हैं। समझौते के प्रावधान के अनुसार कम से 55 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जक देशों के दस्तखत करने के बाद ही मसौदा लागू हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहल वाले इस समझौते पर चीन पहले ही दस्तखत कर चुका है। दोनों देश दुनिया के सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जक देश हैं। भारत ने भी दो अक्टूबर को समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं। वह दुनिया में होने वाले कुल कार्बन उत्सर्जन का 4.1 प्रतिशत उत्सर्जित करता है।
बुधवार को ऑस्टि्रया, बोलीविया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, माल्टा, नेपाल, पुर्तगाल और स्लोवाकिया भी समझौते पर दस्तखत करने को तैयार हो गए। इस सूचना से उत्साहित राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि चार नवंबर की तारीख धरती को बचाने की कोशिश में अहम साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या किसी एक देश के लाभ वाला समझौता नहीं है बल्कि यह पूरी दुनिया का अस्तित्व बनाए रखने का संकल्प है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरिस समझौते को दी हरी झंडी: प्रकाश जावड़ेकर