विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UN में पाकिस्तान पर बिफरा भारत, कहा- हमारा अभिन्‍न अंग है कश्‍मीर

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 01:28 PM (IST)

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल राजकीय नीति के औजार के रूप में कर रहा है।

UN में पाकिस्तान पर बिफरा भारत, कहा- हमारा अभिन्‍न अंग है कश्‍मीर
UN में पाकिस्तान पर बिफरा भारत, कहा- हमारा अभिन्‍न अंग है कश्‍मीर

न्‍यूयार्क (एएनआई)। संयुक्‍त राष्‍ट्र में ‘पीस ऑफ कल्‍चर (शांति की संस्‍कृति)’ पर चर्चा में हिस्‍सा लेते हुए शुक्रवार को फिर से भारत ने अपनी चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि पाकिस्‍तान में आतंकियों को सुरक्षित पनाह दिया जाना जारी है। साथ ही भारत ने आतंकवाद को देश की नीति के तौर पर उपयोग किए जाने पर पाकिस्‍तान की निंदा भी की।

न्‍यूयार्क स्‍थित भारत के स्‍थायी मिशन में राजनयिक एस श्रीनवास ने अपने संबोधन में कहा, ‘क्‍या मुझे अपने पड़ोसी को याद दिलाना होगा कि जम्‍मू कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग रहेगा और पाकिस्‍तान को भी यह बात समझ लेना चाहिए।‘ उन्होंने कहा, कल्‍चर ऑफ पीस केवल व्यापक स्तर पर शांति का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि अंतर-राजकीय संबंधों के मामले में यह अच्छे पड़ोसी धर्म, परस्पर सम्मान और गैर-हस्तक्षेप के मूल्यों का प्रतीक है। यह विडंबना है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान जो आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह और आतंकवाद को हथियार के तौर पर इस्‍तेमाल कर रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के मूल्‍यों को याद करते हुए कहा कि हमें अहिंसा के जरिए शांति का असली संदेश देना है।

उन्होंने कहा, दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक भारत महान आध्यात्मिक गुरुओं और विचारकों का गढ़ रहा है, जिन्होंने सदियों से दुनियाभर में शांति की संस्कृति के संदेश का प्रसार किया है। उन्होंने कहा, वेदों की ऋचाओं से लेकर भगवान बुद्ध और गांधी के संदेशों तक भारतीय सभ्यता ने हमेशा शांति की संस्कृति का संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: न्‍यूयार्क में पाकिस्‍तानी बैंक के शाखा पर अमेरिका ने लगाया बैन