विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनामा पेपर्स लीक: पाक सुप्रीम कोर्ट ने आईबी की जांच पर उठाए सवाल

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 12:20 PM (IST)

मामले को लेकर आईबी के डायरेक्टर आफताब सुल्तान को सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है।

पनामा पेपर्स लीक: पाक सुप्रीम कोर्ट ने आईबी की जांच पर उठाए सवाल
पनामा पेपर्स लीक: पाक सुप्रीम कोर्ट ने आईबी की जांच पर उठाए सवाल

इस्लामाबाद, एएनआई। पनामा पेपर्स लीक मामले की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसी पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। एजेंसी पर जेआईटी टीम की निगरानी का आरोप लगा है। डॉन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एटॉर्नी जनरल अश्तर असफ अली को लताड़ लगाते हुए कहा है कि सरकारी एजेंसी को एक प्राइवेट एजेंसी न बनाया जाए। 

मामले को लेकर आईबी के डायरेक्टर आफताब सुल्तान को सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट आईबी के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखा इसलिए आफताब सुल्तान को कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है। 

जस्टिस एजाज अफजल खान के नेतृत्व वाली बेंच ने एजेंसी की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है क्योंकि जेआईटी सदस्यों के फेसबुक एकाउंट को हैक किया गया और पर्सनल डाटा भी निकाला गया है। इस पर सवाल करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आईबी पाकिस्तान की एजेंसी न होकर एक प्राइवेट एजेंसी बनकर रह गई है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई कर सकता है चीन, जानिए क्यों उठ रही है ऐसी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।