चीन : सिचुआन प्रांत में आए भूस्खलन में 100 लोग जिंदा दफन, बचाव कार्य जारी
दक्षिण पश्चिमी चीन में भूस्खलन में 40 घर दब गए और 100 लोग जिंदा दफन हो गए।
By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 09:21 AM (IST)
सिचुआन (एजेंसी)। दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार सुबह आए एक भूस्खलन में लगभग 40 घर दब गए, साथ ही लगभग 100 लोग इस भूस्खलन में जिंदा दफन हो गए। भूस्खलन की वजह तेज बारिश को बताया जा रहा है। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे हुई।
यह भूस्खलन तिब्बतन और कियांग पर्वत के उंचे शिखर के गिरने के कारण हुआ। बताया जाता है कि, सुबह 6 बजे के करीब शिन्मो गांव में पर्वत के गिरने के कारण नदी के किनारे लगभग दो किमी का इलाका पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। फिलहाल बचाव और राहत अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें : राज्य में आफत की बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, भैरो घाटी मार्ग बंद
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें