विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युद्ध की आशंकाओं के बीच नॉर्थ कोरिया ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल टेस्‍ट

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 03:54 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 09:42 AM (IST)

उत्‍तर कोरिया ने आज तड़के एक बार फिर से बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इससे एक बार फिर इस क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

युद्ध की आशंकाओं के बीच नॉर्थ कोरिया ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल टेस्‍ट
युद्ध की आशंकाओं के बीच नॉर्थ कोरिया ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल टेस्‍ट

सिओल (एएफपी)। युद्ध की आशंकाओं के बीच नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह परीक्षण प्‍योंगयोंग में किसी जगह से किया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद नार्थ कोरिया ने आज तड़के इस परीक्षण को अंजाम दिया है। हालांकि दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने इस परीक्षण को असफल बताया है। एजेंसी ने दक्षिण कोरिया की मिलिट्री के हवाले से कहा है कि यह मिसाइल लॉन्‍च के कुछ सैकेंड बाद ही विफल हो गई।

एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया इस परीक्षण के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटा है। इस परीक्षण से एक बार फिर से इस पूरे क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि अमेरिका नॉर्थ कोरिया को पहले ही इस बात की चेतावनी दे चुका है कि यदि उसने कोई गलती की तो इसका अंजाम बेहद बुरा होगा। इसके अलावा अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने सीधे तौर पर नार्थ कोरिया को यह कहते हुए धमकी दी थी कि वह उनके धैर्य की परिक्षा न ले तो बेहतर है।

यह भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया के मुद्दे पर अमेरिका के खिलाफ रूस, कहा- स्‍वीकार्य नहीं सैन्‍य कार्रवाई

यह भी पढ़ें: थाड के लिए एक अरब डॉलर देने से दक्षिण कोरिया ने किया इन्कार

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारा, उत्तर कोरिया से संघर्ष अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता