अमेरिका में नए भारतीय राजदूत ने कार्यभार संभाला
अमेरिका में नए भारतीय राजदूत अरुण कुमार सिंह ने औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। सिंह के नया राजदूत बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
वाशिंगटन। अमेरिका में नए भारतीय राजदूत अरुण कुमार सिंह ने औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। सिंह के नया राजदूत बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अमेरिका में भारत के 24वें राजदूत सिंह ने चीफ ऑफ प्रोटोकॉल को परिचय पत्र की प्रति सौंपी। बाद में वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को परिचय पत्र सौंपेंगे। इससे पहले वह फ्रांस में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभाल रहे थे। 1979 बैच के भारतीय विदेश सेवा से अधिकारी सिंह ने दो साल पहले तक वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में भी काम कर चुके हैं।
अक्टूबर 2008 से अप्रैल 2013 तक के अपने कार्यकाल में उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका और राष्ट्रपति ओबामा ने 2010 में भारत की यात्रा की थी। वह इजरायल में भी भारतीय राजदूत रह चुके हैं।