यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पनामा केस: संयुक्त जांच दल के पास पेश होंगी शरीफ की बेटी मरियम नवाज
हाई प्रोफाइल पनामा मामले में जांच कर रहे JIT के सामने आज पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को पेश होना है।

इस्लामाबाद (एएनआई)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पनामा केस में जांच के लिए नियुक्त संयुक्त जांच दल के पास आज पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी की पेशी होगी। जेआइटी ने मरियम को 5 जुलाई के पहले पेश होने के लिए कहा था। मरियम ने मंगलवार रात को सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए जेआइटी के पास पेश होने के बारे बताया था ।
See you tomorrow, Insha'Allah !
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 4, 2017
मरियम ने ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री शरीफ के 30 साल के राजनीतिक करियर में ऐसे कितने ही परीक्षा की घड़ी आयी है और अभी भी इसी दौर से वे गुजर रहे हैं। मुझे उनकी आंखों में स्पष्ट तौर से अपनी बेटी की चिंता नजर आ रही है। मैंने उनसे कहा है कि मैं आपकी बेटी हूं, आपने मुझे सिखाया है इसलिए न तो झुकेंगे, न ही दबाव में आएंगे और कोई भी मुझे अन्याय व अपराध के खिलाफ मजबूर नहीं करेगा। जेआइटी के पास पेशी दूंगी कानून के नियमों का पालन करूंगी जैसा कि आप हमेशा करते हैं।
He has seen & been through the most testing times, in the 30+ years of his political career, acing out his rivals, 1/4
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 4, 2017
yet as an affectionate & protective father,I saw his eyes filled with concern & apprehensions over his daughter's appearance before JIT.2/4
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 4, 2017
I told him that I am your daughter, trained by you, will neither cower down, nor yield to pressure & nothing will deter me 3/4
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 4, 2017
from taking up the cudgels against transgression and injustice. Will appear before the JIT, follow the rule of law as you always have ...4/4
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 4, 2017
मंगलवार को शरीफ के बड़े बेटे हुसैन नवाज जेआइटी के पास छठी बार पेश हुए वहीं छोटे बेटे हसन नवाज ने सोमवार को जेआइटी का सामना किया। वित्त मंत्री इशाक डार जो प्रधानमंत्री नवाज के छोटी बेटी के ससुर हैं, वे भी सोमवार को मामले में जेआइटी के पास उपस्थित हुए।
पनामा पेपर मामले में 20 अप्रैल को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जेआईटी का गठन किया था और कर चोरी के आरोपों में जांच के लिये जेआइटी को प्रधानमंत्री समेत उनके बेटों, बेटियों को जरूरत पड़ने पर तलब करने का अधिकार दिया था। पनामा पेपर के अनुसार कर चोरी के जरिये लंदन के रिहाइशी पार्क लेन इलाका में चार अपार्टमेंट खरीदे गये थे।