चंद्रमा पर कार्गो सर्विस के लिए जानकारी चाहता है नासा
नासा ने एयरोस्पेस इंडस्ट्री को चंद्रमा की सतह पर माल परिवहन के लिए नया ‘रिक्वेस्ट फॉर इंफार्मेशन’ जारी किया।
वाशिंगटन (आइएएनएस)। नासा फिर से चंद्रमा में रुचि ले रहा है। इस हफ्ते अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एयरोस्पेस इंडस्ट्री को चंद्रमा की सतह पर माल परिवहन के लिए नया ‘रिक्वेस्ट फॉर इंफार्मेशन’ जारी किया। इससे यह पता चलता है कि चंद्रमा को मानव अंतरिक्ष यान के लिए लक्ष्य के तौर पर दोबारा देख रहा है।
इस अनुरोध में एजेंसी के साइंस, ह्यूमन स्पेसफ्लाइट और टेक्नोलॉजी डायरेक्टरेट, नासा ने संयुक्त रूप से चंद्रमा को वैज्ञानिक पेलोड देने के लिए व्यावसायिक क्षेत्र के साथ भागीदारी करना चाहता है। दस्तावेजों के अनुसार, नासा ने विभिन्न प्रकार के अन्वेषण, विज्ञान और टेक्नोलॉजी की पहचान की है जो इंस्ट्रूमेंट, प्रयोगों या अन्य पेलोडों को चंद्रमा की सतह पर भेजकर निबटाया जा सकता है।
इंवर्स डॉट कॉम के अनुसार, इस हफ्ते नासा ने निजी उद्योग से लूनर सर्फेस पर माल परिवहन से संबंधित प्रस्तावों के साथ लूनर सैंपल एकत्र करने और उन्हें धरती पर वापस लाने के लिए भी संभावित इस मिशन के लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन जारी किया। इन उद्देश्यों को पूरा करने और लागत को देखते हुए चंद्रमा पर पेलोड और संबंधित वाणिज्यिक पेलोड डिलीवरी सर्विसेज को नासा खरीद सकता है।