Move to Jagran APP

पेरिस में मुंबई जैसा हमला, 129 की मौत, 7 आतंकी ढेर

दुनियाभर में 'फैशन की राजधानी' के नाम से मशहूर पेरिस को आतंकियों ने एक बार फिर लहूलुहान कर दिया है। शुक्रवार की रात आइएस के आत्मघाती हमलावरों ने छह स्थानों पर हमला कर 129 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 13 नवंबर, 2015 को हुआ हमला मुंबई के 26

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2015 04:28 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 07:53 AM (IST)
पेरिस में मुंबई जैसा हमला, 129 की मौत, 7 आतंकी ढेर

पेरिस, एजेंसियां। दुनियाभर में 'फैशन की राजधानी' के नाम से मशहूर पेरिस को आतंकियों ने एक बार फिर लहूलुहान कर दिया है। शुक्रवार की रात आइएस के आत्मघाती हमलावरों ने छह स्थानों पर हमला कर 129 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 13 नवंबर, 2015 को हुआ हमला मुंबई के 26 नवंबर, 2008 के आतंकी हमले की तरह हुआ। आतंकियों ने स्टेडियम के बाहर, रेस्तरां में खाना खा रहे और बार में शौक फरमा रहे लोगों को मार डाला। पेरिस प्रोसिक्यूटर ने शनिवार रात को बताया कि सात आत्मघाती हमलावरों ने तीन समूहों में बंटकर छह स्थानों पर हमला किया। हमले के बाद सभी आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया।

loksabha election banner

आइएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सीरिया का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है। उसने एक बयान जारी कर आगे भी इस तरह के हमले करने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने आइएस को खत्म करने का संकल्प लिया है। फ्रांस में तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पड़ोसी देशों के साथ सीमा सील कर दी गई है और आपातकाल लागू कर दिया गया है। पेरिस शहर में कफ्र्यू भी लगा दिया गया है। सेना और पुलिस के सात हजार जवान सड़कों पर उतार दिए गए हैं। इसी साल जनवरी में कार्टून पत्रिका शाली अब्दो के दफ्तर और एक सुपर मार्केट में हुए आतंकी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से फ्रांस हाई एलर्ट पर था।

शुक्रवार रात पेरिस नेशनल स्टेडियम में जर्मनी और फ्रांस के बीच फुटबॉल का दोस्ताना मैच चल रहा था। राष्ट्रपति ओलांद खुद स्टेडियम में मौजूद थे। पहले हाफ के दौरान दो बम धमाके सुनाई दिए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। सबसे नृशंस हमला बैताक्लां थिएटर में हुआ। एके-47 से लैस चार आतंकी 'अल्लाहो अकबर' कहते हुए थियेटर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए 89 लोगों को मार डाला। उल्लेखनीय है कि फ्रांस के इतिहास में पहली बार आत्मघाती हमला किया गया है। साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस पर सबसे बड़ा हमला भी है। मारे गए एक हमलावर के पास से सीरिया का पासपोर्ट बरामद हुआ है। ग्रीक के एक अधिकारी का कहना है कि एक हमलावर संभवत: उनके देश से होकर शरणार्थी के रूप में पिछले माह फ्रांस में दाखिल हुआ था। पेरिस हमले के सिलसिले में बेल्जियम में भी तीन आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है।

आइएस के विदेशी लड़ाकों

में फ्रांस के सबसे ज्यादा

फ्रांस 700

ब्रिटेन 400

जर्मनी 270

अमेरिका 70

नीदरलैंड्स 120

ऑस्ट्रेलिया 250

बेल्जियम 250।

यह भी पढ़ें : आतंकियों की भर्ती के लिए IS दे रहा है 10 हजार डॉलर-यूएन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.