Move to Jagran APP

सिर दर्द से परेशान महिला के कान से डॉक्‍टरों ने निकाली जिंदा मकड़ी

लंदन में एक महिला के कान में जब तेज दर्द हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंची, वहां उसे पता चला कि उसके कान में एक जिंदा मकड़ी है।

By kishor joshiEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2016 07:26 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2016 12:54 PM (IST)

लंदन। एक महिला के सिर में भयानक तेज दर्द हो रहा था। दर्द से कराहती हुई वह डॉक्टर के पास पहुंची, लेकिन उस वक्त चौंक गई, जब डॉक्टरों ने उसके कान से जिंदा मकड़ी निकाली।

loksabha election banner

विक्टोरिया प्राइस हाल ही में समुद्र में स्नान करने के बाद घर लौटीं थीं। मगर, इसके बाद से ही वह असहज महसूस कर रही थीं। साउथ वेल्स की रहने वाली विक्टोरिया ने सोचा कि संभवत: ऐसा इंफेक्शन के कारण हो रहा है। मगर, दर्द की असली वजह वास्तव में डराने वाली थी।

पढ़ें- 24 घंटे में से 13 घंटे सिर्फ खाती है ये तीन साल की बच्ची

डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि एक जिंदा मकड़ी उनके कान में घुस गई थी। उसने कान के अंदर ही अपना घर बना लिया था। साउथ वेल्स की पुलिस आईटी ट्रेनर विक्टोरिया जब न्यूटन बीच पर स्वीमिंग कर रही थीं, उसी दौरान मकड़ी उनके कान में घुस गई थी।

विक्टोरिया ने बताया घर आने पर उन्होंने शॉवर भी लिया था, लेकिन कान में होने वाला दर्द असहनीय होता जा रहा था। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए।

पढ़ें- ये क्या है? स्लिम बनी रहने के लिए यह लड़की खा रही है बच्चों की चीज

अगले दिन वह ऑफिस गई, तब भी उन्हें कान में सनसनी महसूस हो रही थी। शुरू में लगा कि शायद पानी चला गया होगा। मगर, डॉक्टरों ने जब जिंदा मकड़ी कान से निकाली, तो वह चौंक गईं।

(साभार- नई दुनिया)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.