Move to Jagran APP

भारतीय सेना के डटे रहने से बौखलाया चीनी, यात्रियों से की बदसलूकी

इस मामले के भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में आने के बाद भारत की ओर से चीनी विदेश मंत्रालय व एयरपोर्ट अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 08:32 AM (IST)
भारतीय सेना के डटे रहने से बौखलाया चीनी, यात्रियों से की बदसलूकी

बीजिंग(एजेंसी)।  डोकलाम पर भारत के सख्त तेवर से चीनी नागरिक भी बौखला उठे हैं। ऐसे ही एक मामले में शंघाई पुडांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से बदसलूकी की। इस मामले के भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में आने के बाद भारत की ओर से चीनी विदेश मंत्रालय व एयरपोर्ट अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

हालांकि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने इस संबंध में सुषषमा स्वराज को पत्र लिखा था। चहल छह अगस्त को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस से नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे। उन्हें शंघाई पुडांग में रूककर इसी एयरलाइंस के सैन फ्रांसिस्को जाने वाले दूसरे विमान में सवार होना था।

चहल ने बताया कि जहाज के निकास द्वार (व्हीलचेयर वाले यात्रियों के लिए) पर एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ भारतीय यात्रियों को अपमानित कर रहे थे। एयरलाइंस कर्मचारियों के बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा विवाद से कुंठित हैं। चहल ने विदेश मंत्री को यह सुझाव भी दिया है कि वह भारतीय यात्रियों को चीन के रास्ते ट्रांजिट यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी करें। ज्ञात हो कि सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में भारत व चीन की सेना आमने-सामने है। चीन ने पिछले महीने जारी एडवाइजरी में भारत में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा का खास ख्याल रखने को कहा था।

यह भी पढ़ेंः डोकलाम सीमा विवाद के बीच 'टाई' ने स्थगित की चीन में एनुअल कन्वेंशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.