विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले हफ्ते ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे-ट्रंप में हो सकती है मुलाकात

By Lalit RaiEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 12:12 PM (IST)

ब्रिटेन के अखबारों के मुताबिक अगले हफ्ते थेरेसा मे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकती हैं।

अगले हफ्ते ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे-ट्रंप में हो सकती है मुलाकात
अगले हफ्ते ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे-ट्रंप में हो सकती है मुलाकात

लंदन(जेएनएन)। ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर सकती हैं। दो दिन के अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलकर ब्रिटेन और अमेरिका के संबंधों पर चर्चा करेंगी। थेरेसा मे का अमेरिकी दौरा तय समय से पहले होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनसन ने लंदन दौरे के वक्त थेरेसा मे से अमेरिका आने की अपील की थी। ब्रिटेन के अखबारों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के 48 घंटों के अंदर ही थेरेसा मे के अमेरिकी दौरे को तय किया गया।

एक नए युग की शुरुआत

जानकारों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन ब्रिटेन के साथ रिश्तों को और पुख्ता बनाने पर काम कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के रणनीतिकारों का कहना है कि 80 के दशक में रीगन और मार्गेट थैचर के रिश्तों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। 80 के दशक में अमेरिका और ब्रिटेन में ये नारा प्रचलित था कि अमेरिका का एक लोकप्रिय नेता और ब्रिटेन की आयरन लेडी मिलकर एक नई व्यवस्था को आगे बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी मीडिया में जंग तेज, पत्रकारों को बताया सबसे बेईमान

'अमेरिका-ब्रिटेन हैं एक साथ'

ट्रंप के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने बधाई देते हुए कहा कि एक नए युग की शुरुआत हो रही है। ब्रिटेन और अमेरिका एक नई राजनीतिक व्यवस्था को जन्म दे सकते हैं, जिसमें अटलांटिक महासागर के दोनों किनारों पर रहने वालों की सुरक्षा, आर्थिक जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। थेरेसा मे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से चर्चा के दौरान वो उन तमाम मुद्दों पर बातचीत करेंगी जो विश्व व्यवस्था को संतुलित रखने में मददगार होगी।

'ट्रंप ताकतवर इंसानों में से हैं एक'

थेरेसा मे ने कहा कि अमेरिका के साथ ब्रिटेन हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दुनिया के ताकतवर मुल्कों में से एक अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से हर किसी को उम्मीद है। दुनिया के करोड़ों लोगों की ये चाहत है कि आने वाले दिनों, महीनों और सालों में ट्रंप मजबूत बनकर उभरे जिसका फायदा उन्हें मिल सके।ब्रिटिश पीएम थेरेसा में ने ये भी कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में बहुत सी समानताएं हैं जिसका फायदा दोनों देशों के साथ-साथ तीसरी दुनिया के देशों को भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की नीति भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर