फिनलैंड: भीड़ पर चाकू से हमला, एक की मौत; हमलावर गिरफ्तार
पुलिस ने और संदिग्ध हमलावरों की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 10:29 PM (IST)
हेलंसिकी, रॉयटर्स। फिनलैंड के टुर्कू शहर में कई लोगों पर चाकू से हमले की खबर है। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई घायल हुए हैं। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारी है। यह गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने और संदिग्ध हमलावरों की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया है।
फिनलैंड के ब्रॉडकास्टर वाईएलई के मुताबिक, शहर के मध्य हिस्से में कई लोगों को गिरे हुए देखा गया। पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से अपील की है कि वे टुर्कू के उस हिस्से में जाने से परहेज करें, जहां यह हमला हुआ है।
यह भी पढ़ें: बार्सिलोना और कैम्ब्रिल्स आतंकी हमले में चौथा संदिग्ध गिरफ्तार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें