चिली में भूकंप का तेज झटका, दो मरे
चिली में बुधवार को तेज भूकंप का झटका आया, जिसके 45 मिनट बाद ही बड़ी लहरों ने समुद्री तट का छुआ। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे था। इस झटके में दो लोगों के मारे जाने की आधिकारिक सूचना मिली है।
सेंटिआगो। चिली में बुधवार को तेज भूकंप का झटका आया, जिसके 45 मिनट बाद ही बड़ी लहरों ने समुद्री तट का छुआ। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे था। इस झटके में दो लोगों के मारे जाने की आधिकारिक सूचना मिली है।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रियेक्टर स्केल पर उत्तरी चिली में 8.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। इससे वहां से 86 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में खनन वाला क्षेत्र 'इक्वीक्यू' हिल उठा। खबरों के अनुसार चिली के समुद्री तट की ओर दो मीटर ऊंची लहरें बढ़ रही हैं। लैटिन अमेरिका के प्रशांत तट के सभी देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। चिली के अधिकारियों ने तटीय क्षेत्र को तुरंत खाली करने के आदेश जारी किए हैं। जगह-जगह भूस्खलन होने के भी समाचार आ रहे हैं। टीवी चैनल पर दिखाई जा खबरों के अनुसार तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों की घरों से बाहर निकलने से सड़कों पर जाम लग गया है।
उल्लेखनीय है कि चिली भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में आता है। चिली में फरवरी 2010 में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी में 15 हजार लोगों की मौत हो गई थी।