यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नेपाल में उग्र हुआ मधेसी आंदोलन
नेपाल में जारी मधेसी आंदोलन अब जनविद्रोह में तब्दील होने लगा है। करो या मरो के हालात बनते जा रहे ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर : नेपाल में जारी मधेसी आंदोलन अब जनविद्रोह में तब्दील होने लगा है। करो या मरो के हालात बनते जा रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक आंदोलन तेज होने लगा है।
27वें दिन गुरुवार को वीरगंज घंटाघर के पास आंदोलनकारियों व पुलिस में झड़प हुई। सशस्त्र बल ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने कलैया अस्पताल परिसर में चिकित्सक की कार में आग लगा दी। जनकपुर को दंगा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
धनगढ़ी के 20 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। महोतरी में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लहान के होटल, सरकारी-गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में पथराव व तोड़फोड़ हुई। सुनसरी में वाहनों में आग लगा दी गई। मटिहानी और तुलसियाही में सड़कों पर आगजनी हुई।
आंदोलनकारियों ने हजारों रुपये के आलू, प्याज, चीनी, तेल को जला दिया। भिट्ठामोड़ में नेपाली प्रहरी को खदेड़ा। जलेश्वर में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। इसमें दर्जनों महिलाएं जख्मी हो गई।