अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे की ब्रेन केंसर से मौत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बड़े बेटे बियू बिडेन कैंसर से जंग हार गए। 46 वर्षीय बियू कई साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बियू के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने शोक संदेश में कहा, इतनी कम उम्र में बियू के निधन
वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बड़े बेटे बियू बिडेन कैंसर से जंग हार गए। 46 वर्षीय बियू कई साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बियू के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने शोक संदेश में कहा, इतनी कम उम्र में बियू के निधन से वह बहुत दु:खी हैं।
बियू को उपराष्ट्रपति बिडेन के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। उन्हें हाल ही में बेथेस्डा के रीड नेशनल मिलेट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। परिवार ने बियू की बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया था। बियू अपने पीछे पत्नी हेली और दो बच्चों नेटाली और हंटर को छोड़ गए हैं।
चीन की यात्रा के दौरान नए वायु क्षेत्र का मुद्दा उठाएंगे बिडेन
उपराष्ट्रपति ने एक बयान में शनिवार को कहा, 'पूरा बिडेन परिवार शोकाकुल है। हम जानते हैं कि बियू हमेशा हमारी यादों में रहेगा।' अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, 'बियू बिडेन हमारे मित्र थे। वह अपने पिता की तरह भले, बड़े दिल वाले, धार्मिक और इंसान थे।' डेलावेर के पूर्व अटार्नी जनरल बियू 2008 में उस समय राजनीतिक सितारे बनकर उभरे बने थे जब उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में अपने पिता का जोरदार पक्ष रखा था। इसके बाद उनके पिता का उपराष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार कर लिया गया था। इसके एक माह बाद बियू को इराक भेज दिया गया जहां उन्होंने एक साल तक काम किया। इसके लिए उन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था।
पढ़ें: पाकिस्तान में लोकतंत्र का समर्थन करता रहेगा अमेरिका : जो बिडेन