विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल में हुए पहले IS हमले में महिला अधिकारी की मौत

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 02:50 PM (IST)

इजरायल में पहली बार आइएस ने हमला किया है जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्‍या कर दी गयी।

इजरायल में हुए पहले IS हमले में महिला अधिकारी की मौत
इजरायल में हुए पहले IS हमले में महिला अधिकारी की मौत

यरुशलम (एएफपी)। इजरायल में यरुशलम के पुराने शहर के बाहरी इलाके में एक महिला पुलिस अधिकारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध फलस्तीनी हमलावरों को मार गिराया। आतंकी संगठन आइएस ने घटना की महिला पुलिस अधिकारी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इजरायल में इसे आइएस का पहला हमला माना जा रहा है। लेकिन कट्टरपंथी संगठन हमास ने बयान जारी कर कहा है कि मारे गए तीनों फलस्तीनी स्थानीय जिहादी थे और उनका संबंध वामपंथी आंदोलन से था। उसने आइएस के दावे को गलत बताया है। महिला पुलिस अधिकारी पर हमला तब हुआ जब रमजान के तीसरे शुक्रवार के मौके पर हजारों फलस्तीनी पवित्र अल अक्सा मस्जिद में नमाज के लिए एकत्रित हुए थे। तभी दमिश्क गेट के पास धारदार हथियार से हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

सार्जेट मेजर के रूप में कार्यरत इस महिला अधिकारी का नाम हदस मलका (23) था। पुलिस के अनुसार दो हमलावर ने पुलिस दल पर फायरिंग की जबकि तीसरे ने मौका देखकर सार्जेट मेजर पर धारदार हथियार से हमला किया।

यह भी पढ़ें: इजरायल से विवाद सुलझाने को लेकर भारत पर टिकी है फिलिस्‍तीन की नजरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।