'सरबजीत की हत्या मानवता की हत्या'
न्यूयॉर्क। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की लाहौर के कोट लखपत जेल में निर्मम पिटाई के बाद मौत से नाराज इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस [आइएनओसी] के सदस्यों ने यहां पर पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।

आइएनओसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुद्ध प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब ढाई घंटे तक पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर ले रखे थे, जिस पर लिखा था पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना चाहिए, सरबजीत के हत्यारों को सजा दो, सरबजीत की हत्या मानवता की हत्या।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा,'सरबजीत की मौत के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती को बढ़ावा देने की प्रक्रिया पटरी से उतर गई है। पाकिस्तान सरकार को सरबजीत की मौत की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि सैकड़ों भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद है। हम निर्दोष लोगों की सुरक्षा और जल्द रिहाई की मांग करते हैं। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन का मामला संयुक्त राष्ट्र तक ले जाना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर