भारतीय इंजीनियर को अमेरिका में अहम पद
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के इंजीनियर मंजीत सिंह को अहम प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के इंजीनियर मंजीत सिंह को अहम प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
दो भारतीय पेंटागन के केंद्र के संचालक बने
ह्वाइट हाउस ने बताया कि सिंह को प्रेसिडेंट्स एडवाइजरी काउंसिल ऑन फेथ-बेस्ड एंड नेबरहुड पार्टनरशिप में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने गुरुवार को सिंह के साथ अन्य कई नियुक्तियों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'ये लोकसेवक अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और अपनी भूमिकाओं के प्रति समर्पित लोग हैं। मैं इनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।' सिंह ने 2013 में एक साफ्टवेयर परामर्श कंपनी की स्थापना की थी। वह सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड के सह संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। वह गुरु गोबिंद सिंह फाउंडेशन के निदेशक मंडल में भी बतौर सदस्य काम कर चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बांबे विश्वविद्यालय से की है। जबकि मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से ली है।
भारतवंशी व्हाइट हाउस में सर्वश्रेष्ठ टीचर के पुरस्कार से सम्मानित