विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय अमेरिकी महिला बनी स्वीडन में राजदूत

By Test1 Test1Edited By:
Published: Fri, 24 Oct 2014 04:54 PM (IST)

वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय अमेरिकी अजिता राजी को स्वीडन के लिए अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय अमेरिकी महिला अजिता राजी को स्वीडन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया है। उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति चुनाव के लिए धनराशि जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कैलिफोर्निया निवासी पूर्व निवेश बैंकर राजी ने वर्ष 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा के प्रचार अभियान के लिए राष्ट्रीय वित्त उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था। उन्होंने ओबामा के प्रचार अभियान के लिए पांच लाख डॉलर (करीब तीन करोड़ रुपये) की धनराशि जुटाई थी। ह्वाइट हाउस ने राजी के साथ कई अहम प्रशासनिक पदों के लिए भी नामांकनों की घोषणा की है। एक बयान में ओबामा ने कहा, 'इन सभी जनसेवकों के पास गहरा अनुभव और जबर्दस्त समर्पण है। मैं इनके साथ काम करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।' राजी न्यूयॉर्क और कोलंबिया में कई नागरिक और गैर लाभकारी संस्थाओं में कई भूमिकाएं निभा रही हैं। वह स्मिथसोनियन नेशनल पोट्र्रेट गैलरी की कमिश्नर भी रह चुकी हैं। 2013 में राजी ने नेशनल पार्टनरशिप फॉर वूमेन एंड फेमिली की निदेशक के पद पर काम किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।