विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएन के लिए जेनेरिक दवाओं का भारत सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 09:52 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि भारत स्वास्थ्य मामले में यूएन सिस्टम को आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश बना हुआ है।

यूएन के लिए जेनेरिक दवाओं का भारत सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता
यूएन के लिए जेनेरिक दवाओं का भारत सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के लिए जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश रहा। उसने 2016 में इससे जुड़े संगठनों को कुल 80 करोड़ डॉलर (करीब 5167 करोड़ रुपये) की दवाओं की बिक्री की। वह 2012 से अपनी बढ़त बनाए हुए है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि भारत स्वास्थ्य मामले में यूएन सिस्टम को आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश बना हुआ है। भारत 2000 से शीर्ष दस आपूर्तिकर्ता देशों में है। 2016 में संयुक्त राष्ट्र के संगठनों ने भारत से छह फीसद दवाओं की खरीद की। इस मामले में वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 10 आपूर्तिकर्ताओं में तीन विकासशील देश हैं। ये तीन देश ही कुल दवाओं के 32.7 फीसद हिस्से की आपूर्ति करते है। दवाएं मुख्य रूप से यूनिसेफ के अलावा यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम, व‌र्ल्ड फूड प्रोग्राम, पैन अमेरिकन हेल्थ आर्गेनाइजेशन आदि के लिए खरीदी गई।

यह भी पढ़ें: यूएन टैक्स फंड में योगदान देने वाला पहला देश भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।