विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएन टैक्स फंड में योगदान देने वाला पहला देश भारत

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 11:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 02:41 PM (IST)

हमेशा की तरह संयुक्‍त राष्‍ट्र टैक्‍स फंड को भारत ने फिर से आर्थिक योगदान किया जो विकासशील देशों के उत्‍थान के लिए है।

यूएन टैक्स फंड में योगदान देने वाला पहला देश भारत
यूएन टैक्स फंड में योगदान देने वाला पहला देश भारत

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के टैक्स फंड के लिए एक लाख डॉलर (करीब 64 लाख रुपये) का योगदान दिया है। वह इस फंड में सहायता राशि देने वाला पहला देश बन गया है। यह फंड टैक्स मसलों पर विचार-विमर्श में सक्रियता से हिस्सा लेने वाले विकासशील देशों की मदद के लिए बनाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने बताया कि टैक्स मामलों पर यूएन ट्रस्ट फंड फॉर इंटरनेशनल (यूएन टैक्स फंड) को पहला वित्तीय स्वैच्छिक योगदान भारत से मिला है। इस फंड का उद्देश्य कर मसलों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए बनी विशेषज्ञों की समिति के कामकाज की मदद करना है। यह समिति 2006 में बनाई गई थी और संयुक्त राष्ट्र ने फंड के लिए स्वैच्छिक योगदान के लिए आह्वान किया था।

इस अपील पर योगदान देने के लिए भारत सबसे पहले आगे आया। भारत ने उम्मीद जताई है कि कर मसलों पर विकासशील देशों की सहभागिता बढ़ाने के लिए दूसरे देश भी टैक्स फंड में इसी तरह योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें: NSG और UN में भारत को मिला रूस का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।