विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकतरफा समझौता रद नहीं कर सकता भारत: नवाज शरीफ

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2016 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 03:37 AM (IST)

पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि सिंधु जल समझौते को कोई देश खुद से रद नहीं कर सकता है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि सिंधु जल समझौते को कोई देश एकतरफा रद नहीं कर सकता। विश्व बैंक की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान ने यह समझौता आपसी सहमति से किया था।

शरीफ ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में इस टिप्पणी के साथ ही कहा कि पाकिस्तान किसी भी आंतरिक या बाहरी सुरक्षा चुनौती का सामना करने में समर्थ है। बैठक में शरीफ के अलावा सेना प्रमुख राहिल शरीफ, केंद्रीय मंत्री निसार अली व इशाक दार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जंजुआ, विदेश सचिव एजाज चौधरी भी शामिल हुए।

बैठक में कश्मीर का मसला भी उठा और हमेशा की तरह पाक हुक्मरानों ने कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन का रोना रोया।

सिंधु जल संधि पर भारत का एक दांव, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा वर्ल्ड बैंक