HIV पीड़ित इस पुजारी ने 30 लड़कियों को बनाया हवस का शिकार
इस मैक्सिकन पुजारी की पहचान जोस गार्सिया अताऊफो के रूप में हुई है जिसे किसी भी गलत काम को लेकर बरी कर दिया गया।
ओक्साका। 30 युवा लड़कियों के साथ बलात्कार करने और उन्हें एचआईवी संक्रमित करने के आरोपी एक पुजारी को कैथोलिक चर्च द्वारा बरी कर दिया गया है। इन पीड़ितों में से पांच तक की लड़कियां भी शामिल थी।
इस मैक्सिकन पुजारी की पहचान जोस गार्सिया अताऊफो के रूप में हुई है जिसे किसी भी गलत काम को लेकर बरी कर दिया गया।
जोस ने स्वीकारा था कि ओक्साका के मैक्सिकन राज्य की युवा लड़कियों के साथ यौन शोषण किया था। उस पर अभी तक किसी भी तरह का कोई आपराधिक आरोप नहीं है जिसकी वजह चर्च के प्रभाव को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच करने से मना कर दिया है।
पढ़ेंः यहां बनेगा एेसा पार्क, जहां अाप बिना कपड़ों के घूम सकोगे
इसके अलावा 30 में से केवल 2 लड़कियां आईं और उन्होंने पुजारी को बरी किए जाने पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। यह भी बताया जाता है कि इनमें से एक पीड़िताओं ने पोप से मिलने के लिए वेटिकन से संपर्क किया है और पुजारी को बरी करने के संबंध में बात की लेकिन उसकी मांग को ठुकरा दिया गया।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एक कैथोलिक पुजारी यौन अपराधों में शामिल हों। जोस से पहले, फाउंडर ऑफ लेजनरिज ऑफ क्रिस्ट फादर मार्शल मासियल का दोहरा जीवन 2006 में सामने आया था।
पढ़ेंः ऑनलाइन कॉलगर्ल रैकेटः जम्मू के होटलों में होता है जिस्मफरोशी का धंधा